मोतिहारी: मोतिहारी में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर गन्ना एवं उद्योग मंत्री ने बनकटी में आम लोगों को दिया आमंत्रण पत्र
मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर गन्ना एवं उद्योग मंत्री ने बिजलपुर पंचायत के बनकटी में आम लोगो को आमंत्रण पत्र दिया। मोतिहारी के गांधी मैदान में 18 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होगा। मंत्री ने आम लोगों से उक्त कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने एवं अपने प्रधानमंत्री को सुनने का अपील किया है।