खाद वितरण केंद्र पर हंगामा, कर्मचारी की मारपीट। रिपोर्ट के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस👇
मुरैना। शहर में खाद वितरण के दौरान मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, खाद वितरण को लेकर हुई कहासुनी के बाद खाद बांट रहे कर्मचारी दीपू कंसाना के साथ कथित रूप से मारपीट की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खाद लेने आए कुछ लोगों और कर्मचारियों के बीच पहले बहस हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। इस दौरान कर्मचारी दीपू कंसाना के साथ मारपीट होने का आरोप लगाया गया।
घटना की सूचना संबंधित पुलिस और प्रशासन को दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद खाद वितरण केंद्र पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।