सिरसागंज: 2027 मिशन की तैयारी में जुटी भाजपा, सिरसागंज बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र
सिरसागंज में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। वंदना गार्डन में बुधवार को आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे