लवी मेले में राज्यपाल ने किया एसजेवीएन प्रदर्शनी का उद्घाटन
- राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने पत्नी बिंदु गुप्ता के साथ एसजेवीएन की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
- परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने विद्युत उत्पादन क्षमता और परियोजना की कार्यप्रणाली की दी जानकारी
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर बुधवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने एसजेवीएन की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी बिंदु गुप्ता भी मौजूद रहीं। राज्यपाल ने मेला मैदान में स्थापित एसजेवीएन के प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन के परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने राज्यपाल को एसजेवीएन की कार्यप्रणाली, विद्युत उत्पादन क्षमता और बिजली उत्पादन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जलविद्युत परियोजना के संचालन और ऊर्जा उत्पादन में स्टेशन की भूमिका से भी अवगत करवाया।
इस दौरान राज्यपाल ने एसजेवीएन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और परियोजना से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में शिमला जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित एसजेवीएन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Ani, Kullu | Nov 11, 2026