जहानाबाद: समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिलाधिकारी ने वृक्ष लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का दिया संदेश
जहानाबाद समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को हुआ। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने समाहरणालय परिसर में फलदार वृक्ष लगाए। साथ ही लोगों को पर्यावरण को हरा भरा रखने का संदेश भी दिया। डीएम ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रकृति को सदैव समृद्ध रखने के लिए वृक्ष लगाना अति आवश्यक है।