गोह: गोह थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लीटर देसी शराब बरामद, अभियुक्त फरार
Goh, Aurangabad | Nov 24, 2025 गोह थाना पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 333/25 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम 2018 के आलोक में 10 लीटर देशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर की गई, जहाँ पुलिस को शराब छुपाकर रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब बरामद कर ली गई ।