गिरिडीह: गांडेय में जामताड़ा की 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजन बिना पोस्टमार्टम ले गए शव
जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ गांव की रहने वाली *कुसमी देवी* पति नारायण तूरी, उम्र 45 वर्ष की मौत गांडेय में असामान्य परिस्थित में हो गई। गुरुवार को 10 बजे बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर परिजन अपने घर चले गए। जबकि सदर अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया गया था।