गुना नगर: कोतवाली थाना के पास बैग की दुकान में चोरी, चोर नगदी और सामान ले उड़े, दुकानदारों ने सुरक्षा पर सवाल उठाए
गुना कोतवाली थाना के पास सदर बाजार में एक बैग दुकान में 26 27 जनवरी रात चोरी हो गई। 27 जनवरी को दुकानदार वीरेंद्र धाकड़ ने कहा, सुबह 11:00 बजे दुकान आया तो पीछे दुकान का चद्दर उठाकर चोर अंदर घुसे। 6, 7 हजार रुपए नगदी और कुछ बैग ले गए। कोतवाली में शिकायत की है। कोतवाली के नजदीक दुकान में चोरी से दुकानदारों में नाराजगी है गस्त ओर सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं।