गुना नगर: गुना जिला अस्पताल में युवती को भर्ती कराकर दोस्त फरार, उपचार के दौरान मौत होने से फैली सनसनी
गुना जिले के गुलाबगंज क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती आरती सेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, बाद में जिला अस्पताल से भर्ती होने की सूचना मिली।। बताया गया कि दोस्त भर्ती कराकर फरार हो गए। डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ सेवन से मौत बताई है। परिजनों ने पुलिस जांच की मांग की है।