गुना नगर: गुना में बदला मौसम, झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, मावन गांव में बिछी बर्फ की चादर, वीडियो आया सामने
गुना जिले में 27 जनवरी सुबह से अचानक मौसम बदल गया। घने कोहरे और बादलों के बीच मंगलवार सुबह बारिश के साथ ओले गिरे। गुना से लगे ग्राम मावन और आसपास के गांव में ओले गिरने से जमीन पर सभी चादर बिछ गई। ग्रामीणों ने वीडियो जारी किए हैं। हालांकि बेमौसम बारिश और ओलो से फसलों में मिला-जुला नुकसान हो सकता है। गुना मौसम विभाग ने सुबह 14.02 डिग्री तापमान दर्ज किया।