असम बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखंड का सहयोग, सीएम हेमंत सोरेन ने दी 3 करोड़ रुपये की सहायता
रांची: असम में आई भीषण बाढ़ से हुए भारी नुकसान पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता इस मुश्किल समय में असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष, असम में 3 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है।
हेमंत सोरेन ने झारखंड के लोगों, सामाजिक संगठनों और सक्षम संस्थाओं से भी अपील की कि वे आगे आकर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा कि संकट के समय एक-दूसरे का साथ देना ही सबसे बड़ी मानवता है।
मुख्यमंत्री ने असम के लोगों के साहस और धैर्य की सराहना करते हुए मां कामाख्या से प्रार्थना की कि राज्य जल्द इस आपदा से उबरकर सामान्य स्थिति में लौटे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर झारखंड सरकार आगे भी हरसंभव सहयोग करती
रहेगी
#AssamFloods #HemantSoren #Jharkhand #Assam #FloodRelief #CMReliefFund #HumanityFirst #Ranchi #BreakingNews #JharkhandNews #IndiaNews #DisasterRelief #FloodVictims #NewsUpdate #HindiNews #ViralNews #TrendingNews #LatestNews #SupportAssam #Johar