धौलपुर: 8 मार्च को आयोजित होगी लेडी मैराथन 2025, कलेक्ट्रेट पर जिला कलेक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन
महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लेडी मैराथन 2025 का आयोजन धौलपुर में पहली बार किया जा रहा है। सोमवार को जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने मैराथन के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। यह दौड़ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को आयोजित की जाएगी। आयोजन समिति के संयोजक सचिन शर्मा ने बताया कि इस मैराथन में 18 वर्ष से