धौलपुर: बाहरी राज्य से लाए गए मजदूरों को नहीं दी गई मजदूरी, पीड़ितों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया हंगामा
वन विभाग धौलपुर द्वारा दूसरे राज्य से लाए गए मजदूरों से गड्ढे खुदवाने का काम कराया गया। लेकिन काम पूरा करने के बाद उनकी मजदूरी नहीं दी गई। जिसके चलते उन मजदूरों ने जिला कलेक्ट्रेट धौलपुर पहुंच हंगामा किया और किए गए काम की मजदूरी दिलवाए जाने की मांग करने लगे। बताया गया कि वन विभाग धौलपुर द्वारा गड्ढे खुदवाने के लिए उमरिया जिला कटनी मध्यप्रदेश से 35-40 मजदूर