धौलपुर: भरतपुर बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलटी मिनी बस, हादसे में 12 लोग हुए घायल
धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में भरतपुर बायपास के पास एक मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मिनी बस के पलटने से उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल हुए लोगों ने बताया कि मिनी बस में सवार सभी लोग भोपाल से प्रयागराज कुंभ में नहाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही मिनी बस