बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मुरैना। शहर की सड़कों पर अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तेज रफ्तार का मामला सामने आया है। माधौपुरा पुलिया की तरफ से रेत से भरे ट्रैक्टर मेन रोड पर राधिका पैलेस चौराहे से होते हुए एसएफ की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि लालबत्ती पर खड़े किसी राहगीर ने इन ट्रैक्टरों का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रेत से भरे ट्रैक्टर तेज रफ्तार में मुख्य चौराहे से गुजर रहे हैं।
ऐसे में यदि इसी दौरान कोई दोपहिया वाहन या अन्य वाहन सामने आ जाता, तो गंभीर सड़क हादसा हो सकता था। शहर के व्यस्त चौराहे पर इस तरह तेज रफ्तार से ट्रैक्टरों का निकलना गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
आखिर शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों से प्रतिबंधित रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली इतनी तेज रफ्तार में कैसे गुजर रहे हैं? क्या इन पर पुलिस की नजर नहीं पड़ रही है?
अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस इन ट्रैक्टरों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।
#मुरैना #morena #रेत #टैक्टर SP Morena