लालगंज: हलिया कस्बा निवासी ताराचंद अग्रहरी को जिला कार्यकारणी सदस्य मनोनीत होने पर ग्रामीणों ने मिष्ठान खिलाकर किया स्वागत
हलिया कस्बा निवासी ताराचंद अग्रहरि को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर मंगलवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे ग्रामीणों ने उनका माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाइयां दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान लाल बहादुर पाल, काशी प्रसाद मिश्रा, मोहनलाल उर्फ डॉक्टर अग्रहरि, ओम प्रकाश, जवाहर लाल आदि मौजूद रहे।