लखीसराय: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे ईटौन गांव, पैक्स अध्यक्ष शोकसंतप्त परिवार से मिलकर हरसंभव मदद की दिया भरोसा।
माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ईटौन गांव पहुंचे। जहां वे पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय के घर पहुंचकर शोकसंतप्त परिवार से मिलकर हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। ज्ञात हो कि विगत सप्ताह पहले पैक्स अध्यक्ष के पुत्र को असमाजिक तत्वों द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। जानकारी प्राप्त होते ही ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार यहां पहुंच गए।