पचपदरा: पचपदरा कस्बे में देर रात एक टेंट हाउस में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी
बालोतरा जिले के पचपदरा कस्बे में शुक्रवार शनिवार देर रात करीब 3 बजे एक टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा टेंट हाउस जलकर राख हो गया। घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आग की लपटें दूर-दूर तक नजर आने लगीं।स्थानीय लोगों ने आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी।