हमीरपुर: दो दशक से जर्जर पड़ी चिकासी हरदुआ संपर्क मार्ग का राठ विधायक ने किया भूमि पूजन, ग्रामीणों के खिले चेहरे
दो दशक से चिकासी हरदुआ मार्ग की अति जर्जर हालत होने के कारण हरदुआ गाँव सहित संपर्क मार्ग के आसपास बसे गांव के लोगों को आने-जाने में खासी मसक्कत करनी पड़ती थी। जो बरसात के दिनों में और भी विकराल रूप धारण कर लेती थी। राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने इस मार्ग के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराई। जिसका 15 मार्च को उन्होंने भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया है।