इटाढ़ी: बक्सर में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की जन्मशताब्दी, कई राज्यों से पहुंचे लोग, भारत रत्न देने की उठी मांग
Itarhi, Buxar | Jul 12, 2026 पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की जन्मशताब्दी के अवसर पर बक्सर रानी कोठी स्थित होटल आकर्षक हेरिटेज में जन्मशताब्दी समारोह सह विचार संवाद का आयोजन हुआ। इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों से आए राजनीतिक, सामाजिक और बौद्धिक जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने भारत रत्न देने की मांग की।