प्रतापगढ़: जिला कलक्टर ने छात्रावास और एकलव्य स्कूल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश
प्रतापगढ़, जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने बुधवार को जिले के दौरे के दौरान विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित छात्रावास का दौरा किया। यहां विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध आवास, स्वच्छता, पेयजल, भोजन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन क