अजीतमल: बल्लापुर गांव में जेसीबी के आगे बैठीं महिलाएं, रास्ता खुलवाने पहुंची प्रशासनिक टीम बैरंग लौटी
कोतवाली क्षेत्र के बल्लापुर गांव में पुराने नाले और आवागमन के रास्ते को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को उस समय गरमा गया, जब मिशन समाधान के तहत रास्ता खुलवाने पहुंची प्रशासनिक टीम ने जेसीबी से कार्रवाई शुरू करने का प्रयास किया। रास्ता खुलवाने के विरोध में महिलाएं जेसीबी के आगे बैठ गईं। काफी देर तक समझाने और दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने के प्रयास के बाद भी विर