भिवानी: विधायक घनश्याम सर्राफ ने अपने आवास पर पब्लिक हेल्थ के अफसरों के साथ बैठक आयोजित करके शहर के विकास कार्यो का खाका तैयार
शहर में पीने के पानी व बरसाती पानी की निकासी को लेकर अनेक योजनाओं का खाका तैयार किया। शहर में आठ जगहों पर नए बुस्टर व शहर में लिकेज कर रही पाइप लाइनों को बदलने तथा जिन इलाकों में पेयजल की पाइप लाइन नहीं है। उन इलाकों में पाइप लाइन डलवाए जाने का प्रस्ताव पारित कर सरकार व सीएम नायब सैनी के पास भेजे। विधायक सर्राफ ने बताया कि जल्द ही उक्त कार्य पास होंगे।