भिवानी: भिवानी पेयजल समस्या से परेशान महिलाएं पहुंची विधायक के दरबार कई बार अधिकारियों को समस्या से करवाया अवगत
भिवानी, भयंकर गर्मी में बैंक कॉलोनी के कुछ इलाकों में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है।इसी को लेकर कोंट रोड व त्रिवेणी वाली जोहड़ी ,बैंक कालोनी की महिलाएं अलसुबह विधायक के आवास पर पहुंची और उन्होंने पेयजल मुहैया करवाने की मांग की।इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि कोंट रोड क्षेत्र में समस्या ही समस्याएं हैं।