भिवानी: भिवानी पहुंचे वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा- किरण चौधरी के BJP में आने से बढ़ा हमारा कुनबा
भिवानी सैक्टर में अपने निवास स्थान पर हरियाणा के वित्त मंत्री जेपी दलाल ने किरण के भाजपा में आने का स्वागत करते हुए कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किए हैं। जेपी दलाल ने कहा कि किरण के आने से भाजपा मज़बूत होगी। साथ ही कहा कि अब कांग्रेस परिवारवादी संगठन बन चुकी है, जिसे विधानसभा में उसी के तथाकथित कंडिडेट ही हरा देंगे।