भिवानी: सेक्टर-13 निवासी एक महिला ने साइबर ठगों पर ₹19500 की ठगी करने का लगाया आरोप, दर्ज कराया मामला
मामला सेक्टर 13 का है। साइबर अपराध थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 13 निवासी महिला ने बताया कि आठ मई को उसके पास एक फोन आया, जिसने उनका परिचित बताया और बातों में उलझा लिया। आरोपित ने उसे बातों में उलझा कर 19500 रुपये अानलाइन ट्रांसफर करवा लिए है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है