भिवानी: एंटी व्हीकल थैफट स्टाफ ईशरवाल ने सरेआम सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार
एंटी व्हीकल थैफट स्टाफ ईशरवाल के मुख्य सिपाही कश्मीर सिंह अपनी टीम के साथ ईशरवाल रोड बहल मौजूद थे जो पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति पुरानी अनाज मंडी बहल में सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस टीम के द्वारा सूचना की महत्वता को देखते हुए बताए गए स्थान पर रेड करके एक व्यक्ति को सरेआम सट्टा खाईवाली करते गिरफ्तार किया।