भिवानी: पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी व्यक्ति से ठगों ने परिचित बनकर की हजारों की धोखाधड़ी, साइबर अपराध थाने में मामला दर्ज
साइबर अपराध थाना पुलिस को दी शिकायत में पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि उसके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया, जिस नंबर पर उसके जीजा की फोटो लगी हुई थी। उसने कहा कि 25 हजार रुपये की जरूरत है और वह शाम को रुपये वापस कर लेगा। उसके पास एक स्कैनर भेजा, जिसने उसने 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद फिर से 25 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए।