संतोष व रंजीत के परिजनों से मिले विधायक अजीत, निधन पर जताया शोक*
------
पीड़ित परिवार को श्रद्धा कार्य के लिए विधायक ने किया आर्थिक मदद*
कांटी विधायक अजीत कुमार शनिवार को क्षेत्र के तिवारी टोला तथा छपरा धर्मपुर यदू के साहू टोला पहुंचे , जहां मृतक संतोष साह एवं रंजीत ठाकुर के परिजन से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया, साथ ही इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया। मौके पर शोक संतप्त परिवार को अपने निजी कोष से श्राद्ध कार्यक्रम हेतु आर्थिक मदद किया। विदित हो कि छपरा साहू टोला निवासी संतोष साह का मृत्यु अपराधियों के द्वारा चाकू गोदकर कर दिया गया था, वही, तिवारी टोला निवासी रंजीत ठाकुर का मृत्यु हृदय गति रुकने से हुआ था । दोनों परिवार विधायक के काफी करीबी थे। इन दोनों के निधन से विधायक एवं उनके समर्थक काफी आहत दिखे। विधायक ने कहा की दोनों नौजवान काफी होनहार थे एवं हर एक सामाजिक गतिविधि में बढ़-कर कर मेरा सहयोग करते थे। इन दोनों का निधन मेरा व्यक्तिगत क्षति है। हम दोनों के आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को धैर्य धारण कराने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं ।
इस मौके पर विधायक के साथ लश्करीपुर पंचायत के मुखिया इंद्र मोहन झा ,बबलू कुमार, आदर्श कुमार, पैक्स अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश, राजू राम, संदीप कुमार, नथुनी राम ,राम लखन राम, नगर परिषद के वार्ड पार्षद पप्पू राम , वार्ड पार्षद रामकुमार, नितेश कुमार छोटू, मनोज पांडे, जय किशुन कुमार, मनीष पांडे, सुभाष पांडे, आदित्य कुमार ,हरिनंदन तिवारी आदि प्रमुख लोग इन दोनों के मृत्यु पर शोक जताया।