पीरो: फर्जी SP ट्रांसफर के मामले में पीरो के DSP को किया गया सस्पेंड, स्नेह सेतु को मिली कमान
Piro, Bhojpur | May 23, 2026 पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब फर्जी एसपी ट्रांसफर से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया। एक फर्जी अधिसूचना जारी कर तीन एसपी के ट्रांसफर का आदेश सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिसके बाद विभाग में भूचाल आ गया। मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है।