रौन: कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज ने शहर में निकाला भव्य चल समारोह, लोगों ने की पुष्पवर्षा
भिंड। शहर में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज द्वारा दोपहर 1 बजे भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह का शुभारंभ प्रमोद चौधरी गार्डन से हुआ। भगवान श्रीकृष्ण की पालकी को विशेष रूप से सजाया गया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण को विराजमान कर पूरे शहर का भ्रमण कराया गया। चल समारोह के दौरान बड़ी संख्या में यादव समाज के लोगों के साथ शहरवासी भी शामिल हुए।