बहराइच: बक्शीपुरा इलाके में बाइक पार्ट्स के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्शीपुरा इलाके में एक व्यापारी के बाइक पार्ट्स की गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना में लगभग लाखो रुपये का नुकसान हुआ है। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होने की आशंका है। व्यापारी मनोज सिंह के भवन के ऊपरी तले पर बाइक पार्ट्स का गोदाम बना हुआ था। जिसमें आग लग गई। फायर कर्मी जाच में जुट गए हैं।