बहराइच: नगर पालिका ईओ की तहरीर पर फर्जी हस्ताक्षर कर न्यायालय में शपथ पत्र दाखिल करने के मामले में मुकदमा दर्ज
नगर पालिका परिषद बहराइच की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने रविवार शाम को बताया कि नगर पालिका की सरकारी नजूल की भूमि को धोखाधड़ी कर बेचे जाने के आरोपों मे इसके पूर्व में पूर्व अधिशासी अधिकारी द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें उनके फर्जी हस्ताक्षर बना कर न्यायालय पर फर्जी शपथ पत्र दाखिल कर मुकदमा समाप्त कर लिया गया है। इस मामले में उन्होंने शिकायत की है।