मैनपुरी: बेवर क्षेत्र निवासी महिला ने उसके व उसकी नाबालिक पुत्री के साथ मारपीट और जहरीला पदार्थ खिलाने का लगाया आरोप।
मंगलवार को थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम ढाकन निवासी महिला सुषमा पत्नी जगदीश ने एसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में बताया की बीती 19 फरवरी को उसके परिवार के लोगो द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री पर आरोप लगाया ओर मारपीट की गई। जब पीड़िता बचाने गई तो उसके साथ भी मारपीट की। साथ ही उसकी नाबालिक पुत्री को जहरीला पदार्थ खिला दिया जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई।