Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

: 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 #PMNarendramodi #CMSamratChoudhary #CMOBihar #InternationalYogaDay2026 YogaDayCelebration GlobalYogaMovement BiharHealthDept

78 views | Jehanabad, Bihar | Jun 21, 2026

MORE NEWS

*पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी, जिले के 41,713 किसानों के खाते में भेजी गई ₹8.34 करोड़ की राशि*

आज दिनांक 20 जून, 2026 को तारकेश्वर, हुगली (पश्चिम बंगाल) से माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जहानाबाद जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं जिला स्तर पर संयुक्त कृषि भवन, काको रोड, जहानाबाद में किया गया, जिसमें जिले के सैकड़ों किसानों एवं कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती संभावना ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसके तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान का भूमिधारी होना, भूमि अभिलेखों का अद्यतन होना, आधार संख्या का बैंक खाते से लिंक होना तथा ई-केवाईसी पूर्ण होना आवश्यक है। योजना के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं भूमि संबंधी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इच्छुक किसान पीएम-किसान पोर्टल, नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) अथवा कृषि कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी दी कि पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त के अंतर्गत जहानाबाद जिले के कुल 41,713 किसानों के बैंक खातों में ₹8 करोड़ 34 लाख 26 हजार रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। इससे किसानों को कृषि कार्यों के संचालन, बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि निवेशों की व्यवस्था करने में सहायता मिलेगी।

जिला प्रशासन, जहानाबाद किसानों से अपील करता है कि जिन किसानों का ई-केवाईसी अथवा आधार सीडिंग अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है, वे शीघ्र आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर योजना का लाभ प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी, जिले के 41,713 किसानों के खाते में भेजी गई ₹8.34 करोड़ की राशि* आज दिनांक 20 जून, 2026 को तारकेश्वर, हुगली (पश्चिम बंगाल) से माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जहानाबाद जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं जिला स्तर पर संयुक्त कृषि भवन, काको रोड, जहानाबाद में किया गया, जिसमें जिले के सैकड़ों किसानों एवं कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती संभावना ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसके तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान का भूमिधारी होना, भूमि अभिलेखों का अद्यतन होना, आधार संख्या का बैंक खाते से लिंक होना तथा ई-केवाईसी पूर्ण होना आवश्यक है। योजना के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं भूमि संबंधी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इच्छुक किसान पीएम-किसान पोर्टल, नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) अथवा कृषि कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी दी कि पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त के अंतर्गत जहानाबाद जिले के कुल 41,713 किसानों के बैंक खातों में ₹8 करोड़ 34 लाख 26 हजार रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। इससे किसानों को कृषि कार्यों के संचालन, बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि निवेशों की व्यवस्था करने में सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन, जहानाबाद किसानों से अपील करता है कि जिन किसानों का ई-केवाईसी अथवा आधार सीडिंग अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है, वे शीघ्र आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर योजना का लाभ प्राप्त करना सुनिश्चित करें। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 20, 2026

*जहानाबाद में पीआईबी द्वारा "नक्सलवाद से मुक्ति, सशक्त भारत की शक्ति" विषय पर क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला "वार्तालाप" का आयोजन*

*आईजी, सीआरपीएफ बिहार सेक्टर एवं जिलाधिकारी, जहानाबाद ने किया कार्यशाला का उद्घाटन*

*नक्सलवाद से मुक्ति सरकार, सुरक्षा बलों, जनता और मीडिया के संयुक्त प्रयासों की सफलता : आईजी, सीआरपीएफ*

जहानाबाद/पटना, 20 जून 2026

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की मीडिया इकाई प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी), पटना द्वारा आज जहानाबाद के समाहरणालय परिसर स्थित "ग्राम प्लेक्स" में "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" अंतर्गत "नक्सलवाद से मुक्ति, सशक्त भारत की शक्ति" विषय पर एकदिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला "वार्तालाप" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीआरपीएफ बिहार सेक्टर के महानिरीक्षक श्री राज कुमार, जिलाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पांडेय, श्री लौकिक पारख, उप निदेशक, पीआईबी, पटना द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की आरंभ में श्री लौकिक पारख, उप निदेशक, पीआईबी, पटना ने विषय प्रवेश कराते हुए "वार्तालाप" की अवधारणा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जनजागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने नक्सलवाद उन्मूलन की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच ने नक्सलवाद को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्य अतिथि श्री राज कुमार, महानिरीक्षक, बिहार सेक्टर, सीआरपीएफ, पटना ने इस विषय पर कार्यशाला आयोजित करने के लिए पीआईबी की सराहना करते हुए कहा कि नक्सलवाद से मुक्ति भारत की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि एक समय बिहार के 22 जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे और बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश से लेकर तेलंगाना तक फैला तथाकथित रेड कॉरिडोर देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती था।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा अभियान चलाने के दौरान कई बार यह कल्पना करना भी कठिन लगता था कि नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या का पूर्णतः अंत संभव हो पाएगा। लेकिन केंद्र सरकार के दृढ़ संकल्प, सुरक्षा बलों के अदम्य साहस, स्थानीय प्रशासन के समन्वित प्रयासों, जनता के सहयोग और मीडिया की जिम्मेदार एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग ने इस चुनौती को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज नक्सलवाद के विरुद्ध मिली सफलता सामूहिक प्रयासों की जीत है और इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती अलंकृता पांडेय, जिलाधिकारी, जहानाबाद ने नक्सलवाद की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसकी शुरुआत एक सीमित क्षेत्र से हुई थी, लेकिन समय के साथ यह कई इलाकों में फैल गया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के उन्मूलन में सुरक्षा एजेंसियों और जवानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। इस संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार, सुरक्षा बलों और आम जनता के संयुक्त प्रयासों से आज नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि ऐसी परिस्थितियां दोबारा उत्पन्न न हों। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से विकास, शांति और जनकल्याण से जुड़ी सकारात्मक कहानियों को प्रमुखता से सामने लाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जहानाबाद ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि 1980 के दशक में नक्सलवाद का प्रभाव कितना व्यापक था और लोगों के बीच भय एवं असुरक्षा का वातावरण व्याप्त रहता था। उन्होंने कहा कि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है तथा जहानाबाद सहित पूरे क्षेत्र में विकास, शांति और विश्वास का वातावरण स्थापित हुआ है। अब नक्सलवाद का नामोनिशान दिखाई नहीं देता और भय का साया समाप्त हो चुका है।

इस अवसर पर श्री पी. कुजूर, उप-महानिरीक्षक, बिहार सेक्टर, सीआरपीएफ, पटना, श्री नरेश कुमार जायसवाल, कमांडेंट, बिहार सेक्टर, सीआरपीएफ, पटना, डीएसपी जहानाबाद, डीपीआरओ श्रीमती आरती कुमारी,, श्री भानु कुमार झा, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, सीबीसी तथा पीआईबी, पटना के श्री संदीप कपूर, श्री ज्ञान प्रकाश एवं श्री हितेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*जहानाबाद में पीआईबी द्वारा "नक्सलवाद से मुक्ति, सशक्त भारत की शक्ति" विषय पर क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला "वार्तालाप" का आयोजन* *आईजी, सीआरपीएफ बिहार सेक्टर एवं जिलाधिकारी, जहानाबाद ने किया कार्यशाला का उद्घाटन* *नक्सलवाद से मुक्ति सरकार, सुरक्षा बलों, जनता और मीडिया के संयुक्त प्रयासों की सफलता : आईजी, सीआरपीएफ* जहानाबाद/पटना, 20 जून 2026 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की मीडिया इकाई प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी), पटना द्वारा आज जहानाबाद के समाहरणालय परिसर स्थित "ग्राम प्लेक्स" में "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" अंतर्गत "नक्सलवाद से मुक्ति, सशक्त भारत की शक्ति" विषय पर एकदिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला "वार्तालाप" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीआरपीएफ बिहार सेक्टर के महानिरीक्षक श्री राज कुमार, जिलाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पांडेय, श्री लौकिक पारख, उप निदेशक, पीआईबी, पटना द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की आरंभ में श्री लौकिक पारख, उप निदेशक, पीआईबी, पटना ने विषय प्रवेश कराते हुए "वार्तालाप" की अवधारणा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जनजागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने नक्सलवाद उन्मूलन की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच ने नक्सलवाद को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्य अतिथि श्री राज कुमार, महानिरीक्षक, बिहार सेक्टर, सीआरपीएफ, पटना ने इस विषय पर कार्यशाला आयोजित करने के लिए पीआईबी की सराहना करते हुए कहा कि नक्सलवाद से मुक्ति भारत की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि एक समय बिहार के 22 जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे और बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश से लेकर तेलंगाना तक फैला तथाकथित रेड कॉरिडोर देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती था। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा अभियान चलाने के दौरान कई बार यह कल्पना करना भी कठिन लगता था कि नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या का पूर्णतः अंत संभव हो पाएगा। लेकिन केंद्र सरकार के दृढ़ संकल्प, सुरक्षा बलों के अदम्य साहस, स्थानीय प्रशासन के समन्वित प्रयासों, जनता के सहयोग और मीडिया की जिम्मेदार एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग ने इस चुनौती को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज नक्सलवाद के विरुद्ध मिली सफलता सामूहिक प्रयासों की जीत है और इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। विशिष्ट अतिथि श्रीमती अलंकृता पांडेय, जिलाधिकारी, जहानाबाद ने नक्सलवाद की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसकी शुरुआत एक सीमित क्षेत्र से हुई थी, लेकिन समय के साथ यह कई इलाकों में फैल गया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के उन्मूलन में सुरक्षा एजेंसियों और जवानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। इस संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार, सुरक्षा बलों और आम जनता के संयुक्त प्रयासों से आज नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि ऐसी परिस्थितियां दोबारा उत्पन्न न हों। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से विकास, शांति और जनकल्याण से जुड़ी सकारात्मक कहानियों को प्रमुखता से सामने लाने का आग्रह किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जहानाबाद ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि 1980 के दशक में नक्सलवाद का प्रभाव कितना व्यापक था और लोगों के बीच भय एवं असुरक्षा का वातावरण व्याप्त रहता था। उन्होंने कहा कि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है तथा जहानाबाद सहित पूरे क्षेत्र में विकास, शांति और विश्वास का वातावरण स्थापित हुआ है। अब नक्सलवाद का नामोनिशान दिखाई नहीं देता और भय का साया समाप्त हो चुका है। इस अवसर पर श्री पी. कुजूर, उप-महानिरीक्षक, बिहार सेक्टर, सीआरपीएफ, पटना, श्री नरेश कुमार जायसवाल, कमांडेंट, बिहार सेक्टर, सीआरपीएफ, पटना, डीएसपी जहानाबाद, डीपीआरओ श्रीमती आरती कुमारी,, श्री भानु कुमार झा, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, सीबीसी तथा पीआईबी, पटना के श्री संदीप कपूर, श्री ज्ञान प्रकाश एवं श्री हितेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar