आज़मगढ़: सिधारी थाना की पीड़िता प्यार में धोखा मिलने पर आरोपी युवक से शादी की मांग को लेकर लगाई SP से गुहार, थाना में सुनवाई नहीं
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली नव विवाहिता ने अपने ही गांव के युवक पर प्रेम करने की आड़ में अंतरंग संबंध बना कर शादी न करने का आरोप लगाया है। थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद गुरुवार को पीड़िता ने SP को शिकायती पत्र देकर आरोपी से शादी कराने की मांग को लेकर न्याय की गुहार लगाई है। इससे पूर्व पीड़िता की शादी एक अन्य युवक से हुई।