बुधवार को 3:00 बजे श्रीमतपुर पंचायत के पंचायत भवन में पीवीसी एस हेतु सदस्यता अभियान सह जागरूकता एवं योजना आच्छादन अभियान चलाया गया। जिसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद फैजी ने किया। वहीं इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विद्यासागर ने बताया कि इस अभियान के तहत हर पंचायत में 100 से अधिक सदस्य बनना है। इसी को लेकर या बैठक आयोजित की गई।