दमयंती नगर: इमलिया घाट स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर-कर्मचारी गायब, कलेक्टर ने CMHO को वीडियो कॉल कर दिए कार्रवाई के निर्देश
दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने शनिवार सुबह इमलिया घाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में कोई डॉक्टर या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला, जबकि मरीज इलाज के इंतजार में बैठे थे। एक महिला बहू को डिलीवरी के लिए लेकर पहुंची थी। कलेक्टर ने CMHO को वीडियो कॉल कर स्थिति दिखाई और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अस्पताल में पानी की समस्या भी मिली।