शामली जिला अस्पताल में करोड़ों की स्वास्थ्य मशीनरी निष्क्रिय पड़ी हुई है। इसका कारण प्रशिक्षित स्टॉफ की कमीं होना बताया जा रहा है। ऐसे में बर्न यूनिट, ब्लड बैंक और वेंटीलेटर से सुसज्जित क्रिटिकल केयर वार्ड के बाहर लगे ताले मरीजों के सामने मुंह चिढ़ा रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जिला अस्पताल के सीएमएस किशोर आहूजा ने बताया कि शासन से पत्राचार किया गया है।