Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

जनसुनवाई में प्राप्त 42 मामलों की हुई सुनवाई, कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय "सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)" के अंतर्गत आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला स्तर पर समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश ने की। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 42 शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया। शेष मामलों को आवश्यक जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया। जनसुनवाई के दौरान थाना वारिसलीगंज अंतर्गत ग्राम बेल्धा निवासी श्याम सुन्दर सिंह द्वारा बिजली के तार एवं पोल लगवाने, थाना हिसुआ अंतर्गत ग्राम लटावर निवासी प्रवीण कुमार द्वारा भूमि मापी, थाना मुफस्सिल अंतर्गत ग्राम सलुगंज निवासी प्रहलाद कुमार द्वारा आवास हेतु भूमि उपलब्ध कराने तथा थाना रोह अंतर्गत ग्राम कुम्हरावाँ निवासी रविन्द्र शर्मा द्वारा दाखिल-खारिज से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं समस्याएं जनसुनवाई में रखी गईं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराया जा सके। इसी क्रम में जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया गया। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jul 10, 2026

MORE NEWS

दिनांक 10 जुलाई 2026 को माननीय मंत्री पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार श्री दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में  नवादा जिला अंतर्गत पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता, समयबद्ध निष्पादन तथा लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

#Bihar #Nawada #PanchayatiRaj #DeepakPrakash #BiharGovernment #PanchayatiRajDepartment #GoodGovernance #RuralDevelopment #Development #Governance #BiharNews #NawadaNews #PublicAdministration #GovernmentOfBihar #InformationAndPublicRelations #VillageDevelopment #TransparentGovernance #JanSeva #BiharUpdates #NewsUpdate

दिनांक 10 जुलाई 2026 को माननीय मंत्री पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार श्री दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नवादा जिला अंतर्गत पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता, समयबद्ध निष्पादन तथा लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। #Bihar #Nawada #PanchayatiRaj #DeepakPrakash #BiharGovernment #PanchayatiRajDepartment #GoodGovernance #RuralDevelopment #Development #Governance #BiharNews #NawadaNews #PublicAdministration #GovernmentOfBihar #InformationAndPublicRelations #VillageDevelopment #TransparentGovernance #JanSeva #BiharUpdates #NewsUpdate

Nawada, Nawada | Jul 11, 2026

अल्पसंख्यक बालक छात्रावास संचालन समिति की बैठक आयोजित, छात्रावास संचालन एवं सुविधाओं की हुई समीक्षा।

आज दिनांक 10.07.2026 को श्रीमती नीलिमा साहू, उप विकास आयुक्त, नवादा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रावास के सुचारू संचालन, वित्तीय प्रबंधन, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं तथा नए छात्रावास अधीक्षक के चयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के प्रारंभ में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि एवं उसके अनुपालन की समीक्षा की गई। इसके उपरांत छात्रावास अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत आय-व्यय विवरण की जांच करते हुए वित्तीय प्रबंधन को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही छात्रावास के संचालन से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं प्रबंधन संबंधी विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में नए छात्रावास अधीक्षक के चयन हेतु प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विभागीय प्रावधानों के अनुरूप संपन्न कराई जाए, ताकि योग्य एवं सक्षम अभ्यर्थी का चयन सुनिश्चित हो सके।

बैठक के दौरान छात्रावास में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, जैसे आवासीय व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने छात्रावास की नियमित निगरानी सुनिश्चित करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में संचालन समिति के सदस्यगण एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

अल्पसंख्यक बालक छात्रावास संचालन समिति की बैठक आयोजित, छात्रावास संचालन एवं सुविधाओं की हुई समीक्षा। आज दिनांक 10.07.2026 को श्रीमती नीलिमा साहू, उप विकास आयुक्त, नवादा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रावास के सुचारू संचालन, वित्तीय प्रबंधन, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं तथा नए छात्रावास अधीक्षक के चयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि एवं उसके अनुपालन की समीक्षा की गई। इसके उपरांत छात्रावास अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत आय-व्यय विवरण की जांच करते हुए वित्तीय प्रबंधन को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही छात्रावास के संचालन से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं प्रबंधन संबंधी विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नए छात्रावास अधीक्षक के चयन हेतु प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विभागीय प्रावधानों के अनुरूप संपन्न कराई जाए, ताकि योग्य एवं सक्षम अभ्यर्थी का चयन सुनिश्चित हो सके। बैठक के दौरान छात्रावास में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, जैसे आवासीय व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने छात्रावास की नियमित निगरानी सुनिश्चित करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। बैठक में संचालन समिति के सदस्यगण एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jul 10, 2026

बिहार पेंशन दिवस पर नवादा के 2.22 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित।

माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार से आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹1,423.94 करोड़ की राशि हस्तांतरित की।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को 'बिहार पेंशन दिवस' के रूप में मनाया जाएगा तथा सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में प्रत्येक माह की 10 तारीख को डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित की जाएगी।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित, वरिष्ठ नागरिकों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों की सामाजिक सुरक्षा तथा सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय सभाकक्ष, नवादा में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की उपस्थिति में किया गया।

प्रभारी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नवादा श्री अमरनाथ कुमार ने जानकारी दी कि नवादा जिले में कुल छह प्रकार की पेंशन योजनाएं संचालित हैं, जिनके अंतर्गत लाभार्थियों की संख्या निम्नवत है—

बिहार राज्य निशक्तता पेंशन योजना – 26,614 लाभार्थी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना – 1,283 लाभार्थी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना – 45,132 लाभार्थी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना – 3,950 लाभार्थी

लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना – 25,617 लाभार्थी

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना – 1,19,556 लाभार्थी

इस प्रकार नवादा जिले के कुल 2,22,152 (दो लाख बाईस हजार एक सौ बावन) सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि से हस्तांतरित की गई।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नवादा श्रीमती नीलिमा साहू, गोपनीय शाखा प्रभारी श्री राजीव कुमार,स्थापना प्रभारी डॉ राजकुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित रहे। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

बिहार पेंशन दिवस पर नवादा के 2.22 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार से आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹1,423.94 करोड़ की राशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को 'बिहार पेंशन दिवस' के रूप में मनाया जाएगा तथा सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में प्रत्येक माह की 10 तारीख को डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित की जाएगी। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित, वरिष्ठ नागरिकों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों की सामाजिक सुरक्षा तथा सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय सभाकक्ष, नवादा में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की उपस्थिति में किया गया। प्रभारी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नवादा श्री अमरनाथ कुमार ने जानकारी दी कि नवादा जिले में कुल छह प्रकार की पेंशन योजनाएं संचालित हैं, जिनके अंतर्गत लाभार्थियों की संख्या निम्नवत है— बिहार राज्य निशक्तता पेंशन योजना – 26,614 लाभार्थी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना – 1,283 लाभार्थी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना – 45,132 लाभार्थी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना – 3,950 लाभार्थी लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना – 25,617 लाभार्थी मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना – 1,19,556 लाभार्थी इस प्रकार नवादा जिले के कुल 2,22,152 (दो लाख बाईस हजार एक सौ बावन) सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि से हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नवादा श्रीमती नीलिमा साहू, गोपनीय शाखा प्रभारी श्री राजीव कुमार,स्थापना प्रभारी डॉ राजकुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित रहे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jul 10, 2026