बिंद: बिंद बाजार में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 136 जीविका दीदियों की हुई जांच
Bind, Nalanda | Sep 9, 2026 बिंद बाजार स्थित सुगम नारी महिला स्वावलंबी सहकारी समिति संकुल संघ जीविका में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में जीविका से जुड़ी 136 स्वयं सहायता समूह की दीदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। आरबीएसके की चिकित्सकीय टीम ने महिलाओं का एनीमिया ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन और ऑक्सीजन स्तर जांचा। एनीमिया मु