राजपुर: पुलिस ने राईस मिल के पीछे से 130 लीटर शराब बरामद की, तस्कर फरार
Rajpur, Buxar | May 12, 2026 राजपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोहिनीभान गांव स्थित एक राईस मिल के पीछे से भारी मात्रा में शराब बरामद की। यह कार्रवाई सोमवार की देर रात करीब 12:30 बजे की गई। पुलिस के पहुंचते ही शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने मौके से 130 लीटर अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।