सरदारशहर: राजा गार्डन होटल के पास पुलिस ने ट्रक से ₹70 लाख का अवैध डोडा पोस्त छिलका और अफीम किया ज़ब्त, 3 को किया गिरफ्तार
सरदारशहर थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने मादक पदार्थों के खिलाफ पिछले 10 दिनों में तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए रतनगढ़ रोड मेगा हाईवे राजा गार्डन होटल के पास एक ट्रक से 70 लाख रुपए का अवैध डोडा पोस्ट छिलका और 220 ग्राम अवैध अफीम जप्त की है और पंजाब निवासी तीन जनों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने गुरुवार दोपहर 1 बजे मामले की जानकारी दी है।