कहरा: सोनबरसा कचहरी थाना के अमरपुर गांव में जमीनी विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र जख्मी
घटना सोनबर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का है जहां जमीन के विवाद को लेकर तारकेश्वर भगत, कृष्णदेव भगत,भारत कुमार, दिनेश कुमार अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर लाठी,रड से मारकर पिताअरविंद मुखिया एवं पुत्र प्रेम कुमार को जख्मी कर दिया।परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जिसका चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।