नबीनगर: परसिया गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के परसिया गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उक्त गांव निवासी बैजनाथ सिंह है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने गुरुवार की शाम चार बजे जानकारी दी है. बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जहां मशीन से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई.