लालगंज: लालगंज क्षेत्र में मोहर्रम पर प्रशासन रहा अलर्ट, एसडीएम और थानाध्यक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था परखी
लालगंज थाना क्षेत्र के बामी, रामपुर वासित अली आदि गांवों में गुरुवार रात करीब 9:00 बजे मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहें। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ताजियों की ऊंचाई सहित अन्य संवेदनशील मुद्दों का बारीकी से परीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक के साथ चौकी प्रभारी मौजूद रहे।