Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
prabhathimachal
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन...18 सितंबर 2026 का राशिफल
Solan, Solan
| Sep 18, 2026
MORE NEWS
खरीदारी करने पर भूषण ज्वैलर पर पाए लाखों के इनाम
Solan, Solan | Sep 18, 2026
एलआर ग्रुप औफ इंस्टिट्यूट के पॉलिटेक्निक विभाग ने 15 सितंबर को अभियन्ता दिवस मनाया और नए छात्रों का स्वागत किया ! छात्रों ने इंजीनियरिंग दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया और नए छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. जिसके चलते रजनीश मिस्टर पालीटेक्निक, वंशिका मिस पालीटेक्निक, आदित्य पाल मिस्टर पर्सनैलिटी, शबनम मिस पर्सनैलिटी, अनिकेत मिस्टर टैलेंट, निधि मिस टैलेंट, तरिषा और हर्ष औल राउंडर रहे! इस उपलक्ष्य पर संस्थान की निदेशक डॉ सचि सिंह बतौर मुख्य अतिथि रहीं. उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया और उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी! संस्थान के डायरेक्टर अकैडमिक डॉ पी.पी.शर्मा जी ने छात्रों को इंजीनियरिंग की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी और सभी को प्रोत्साहित किया! एलआर पालीटेक्निक की प्राचार्य डॉ कंचन वाला जसवाल ने सभी छात्रों को आगे बढ़ते रहने और नए मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस उपलक्ष्य पर डॉ अवनीत गुप्ता, डॉ श्वेता गुप्ता, और मिस्टर सूरत सिंह एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर भी मौजूद रहे!पालीटेक्निक के सभी फैकल्टी के सदस्यों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और इस इंजीनियरिंग दिवस के अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया!
Solan, Solan | Sep 18, 2026
1. कुपवी में अवैध भांग की खेती का भंडाफोड़, 811 पौधे बरामद; 791 मौके पर नष्ट 2. चंबा में आसमानी बिजली का कहर: 30 भेड़-बकरियों की मौत, 20 घायल 3. क्रिप्टो ट्रेडिंग में पैसा दोगुना करने का झांसा, मंडी में 22 लोगों से करीब 4 करोड़ की ठगी का आरोप 4. ड्रिलबुरी परिक्रमा में बड़ा हादसा: दो महिला श्रद्धालुओं की मौत, बर्फ पर फिसलने से कई घायल 5. सोलन में पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त एकत्रित 6. मणिमहेश यात्रा पर मौसम की मार, बारिश-बर्फबारी के चलते प्रशासन ने लगाई अस्थायी रोक
Solan, Solan | Sep 18, 2026
टमक पूजन के साथ आज शुरू होगा ऐतिहासिक जिला स्तरीय श्री गुग्गा माड़ी मेला सुबाथू... सुबाथू, 17 सितम्बर 2026: जिला सोलन के छावनी क्षेत्र सुबाथू में 150 वर्षों से अधिक पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ऐतिहासिक जिला स्तरीय श्री गुग्गा माड़ी मेला आज पारंपरिक टमक पूजन के साथ शुरू होगा। मेले का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त सोलन श्री मनमोहन शर्मा द्वारा टमक पूजन के साथ किया जाएगा, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबाथू छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री निशांत गुप्ता करेंगे। चार दिवसीय यह मेला 17 से 20 सितम्बर 2026 तक आयोजित होगा। परंपरा के अनुसार ढोल-नगाड़ों के साथ देवी-देवताओं को मेले में पधारने का निमंत्रण दिया जाएगा। मेले में सोलन जिला सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जो श्री गुग्गा जाहरवीर महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करेंगे। श्री गुग्गा माड़ी कमेटी के प्रधान श्री भूमेश सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि मेले को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह है और चारों दिनों श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर श्री गुग्गा माड़ी मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आकर्षक विद्युत सजावट रात्रि के समय मंदिर की भव्यता को और बढ़ाएगी। मेले की पहली रात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध हिमाचली कलाकारों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। मेला मैदान में व्यापारिक दुकानों के साथ किश्ती झूला, बड़ा चंदोल, क्रॉस झूला और जल परी झूला भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र एवं मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध करवाया जा सके। ऐतिहासिक श्री गुग्गा माड़ी मेला सुबाथू क्षेत्र की धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
Solan, Solan | Sep 18, 2026
सोलन: NH 5 पर हुआ सड़क हादसा, सामने पेश आई ड्राइवर की गलती
Solan, Solan | Sep 18, 2026
18 सितम्बर 2026 के मुख्य समाचार
Solan, Solan | Sep 18, 2026
नेशनल हाईवे 5 पर सलोगड़ा के नजदीक पलटा ट्रक
Solan, Solan | Sep 17, 2026
NH-5 पर ट्रक पलटा, बाइक सवार घायल कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हाईवे पर कहीं न कहीं सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला वीरवार को सोलन के सलोगड़ा के समीप पेश आया है यहां सोलन से शिमला की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में एक बाइक भी आ गई, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। वहीं, NH-5 पर लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
Solan, Solan | Sep 17, 2026