एलआर ग्रुप औफ इंस्टिट्यूट के पॉलिटेक्निक विभाग ने 15 सितंबर को अभियन्ता दिवस मनाया और नए छात्रों का स्वागत किया ! छात्रों ने इंजीनियरिंग दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया और नए छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. जिसके चलते रजनीश मिस्टर पालीटेक्निक, वंशिका मिस पालीटेक्निक, आदित्य पाल मिस्टर पर्सनैलिटी, शबनम मिस पर्सनैलिटी, अनिकेत मिस्टर टैलेंट, निधि मिस टैलेंट, तरिषा और हर्ष औल राउंडर रहे!
इस उपलक्ष्य पर संस्थान की निदेशक डॉ सचि सिंह बतौर मुख्य अतिथि रहीं. उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया और उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी!
संस्थान के डायरेक्टर अकैडमिक डॉ पी.पी.शर्मा जी ने छात्रों को इंजीनियरिंग की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी और सभी को प्रोत्साहित किया!
एलआर पालीटेक्निक की प्राचार्य डॉ कंचन वाला जसवाल ने सभी छात्रों को आगे बढ़ते रहने और नए मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
इस उपलक्ष्य पर डॉ अवनीत गुप्ता, डॉ श्वेता गुप्ता, और मिस्टर सूरत सिंह एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर भी मौजूद रहे!पालीटेक्निक के सभी फैकल्टी के सदस्यों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और इस इंजीनियरिंग दिवस के अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया!
Solan, Solan | Sep 18, 2026