कांके: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने खुशी जताई
Kanke, Ranchi | Feb 8, 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने खुशी जताई। इन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर दिल्ली की जनता और पीएम मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता धोखा खा रही थी और उन्हें झूठा आश्वासन मिल रहा था। इन्होंने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार चरम पर था।