कांके: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने टिकट दलाल को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Feb 7, 2025 रांची रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर पर शुक्रवार शाम करीब छह बजे छापेमारी कर आरपीएफ ने एक रेलवे टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रकाश चंद्र बताया जा रहा है। गिरफ्तार रेलवे।टिकट दलाल के पास से आरपीएफ ने 7 हजार रुपए के अवैध रेलवे टिकट बरामद किए हैं। गिरफ्तार रेलवे टिकट दलाल के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज किया गया है।